रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने IPL 2020 के लिए 7 भारतीय कमेंटेटर की लिस्ट तैयार की है, जिसमें संजय मांजरेकर का नाम नहीं है. इस लिस्ट में सुनील गावस्कर, शिवरामाकृष्णन, दीप दासगुप्ता, मुरली कार्तिक, रोहन गावस्कर, हर्षा भोगले और अंजुम चोपड़ा का नाम शामिल है. बता दें कि मांजरेकर के आग्रह करने के बाद भी BCCI ने उनको IPL के कमेंट्री पैनल से बाहर रखा है.