टीम सलेक्टर से भिड़े संजय बांगड़, BCCI कर सकती है कार्रवाई- रिपोर्ट

Updated : Sep 05, 2019 07:14
|
Editorji News Desk

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वेस्टइंडीज़ दौरे पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच रहे संजय बांगड़ का सलेक्टर देबांग गांधी से झगड़ा हो गया था. BCCI के अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि बांगड़ होटल में देबांग गांधी के कमरे में घूसे और उनसे बहस करने लगे. बांगड़ ने गांधी को धमकी भरे लहजे में कहा कि टीम उनके साथ है और ऐसे में बैटिंग कोच से उन्हें हटाने का का दांव उल्टा पड़ सकता है. टीम इंडिया के बैटिंग कोच से हटाए जाने के बाद संजय बांगड़ का BCCI के साथ करार नहीं रहा. उनकी जगह विक्रम राठौर को बैटिंग कोच बनाया गया है. ऐसे में बीसीसीआई ने इन खबरों पर कहा है कि अगर हेड कोच रवि शास्‍त्री या मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम आधिकारिक रिपोर्ट फाइल करते हैं तो ही इस मामले में संजय बांगड़ से पूछताछ की जाएगी.

रवि शास्त्रीसलेक्टर्सBatting Coachबैटिंग कोचSanjay Bangarटीम इंडियाteam indiaबीसीसीआईRavi Shastri

Recommended For You