तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर 'सांड की आंख' का नया गाना ‘आसमां’ रिलीज हो गया है. इस गाने के साथ आशा भोसले ने प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है. म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा के इस गाने की लिरिक्स राज शेखर ने लिखी है. उत्तर प्रदेश के जौहरी गांव की दो बुजुर्ग महिला शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाश तोमर की रीयल लाइफ स्टोरी पर आधारित 'सांड की आंख' 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.