Samsung Galaxy A22 भारत में लॉन्च, OnePlus Nord 2 की टक्कर में सैमसंग ने उतारा अपना किफायती 5G स्मार्टफोन

Updated : Jul 23, 2021 16:50
|
Editorji News Desk

सैमसंग ने भारत में Samsung Galaxy A22 5G को लॉन्च कर दिया है. Samsung Galaxy A22 की सीधी टक्कर एक दिन पहले लॉन्च हुए OnePlus Nord 2 से होगी. दोनों फोन किफायती 5G स्मार्टफोन साबित होने की रेस में हैं. 

Samsung Galaxy A22 5G की स्पेसिफिकेशन

6.6 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy A22 5G एंड्रॉयड 11 पर चलता है. फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48MP  का है, दूसरा लेंस 5MP का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2MP का डेफ्थ सेंसर है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी दी गयी है.

OnePlus Nord 2 भारत में लॉन्च, जानें 50MP वाले दमदार स्मार्टफोन की प्राइस और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A22 5G की कीमत

Samsung Galaxy A22 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है. वहीं 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है. HDFC कार्ड के साथ नए स्मार्टफोन की खरीदारी पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है.

Samsung 5GSamsung A22

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!