कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण बिल (UP Population Control Bill) लागू करने से पहले सरकार के नेता और मंत्री बताएं कि उनके कितनी वैध और कितनी अवैध संतानें हैं. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा सरकार फैसले लेने से पहले बात नहीं करती है.
बता दें कि रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने जनसंख्या नियंत्रण बिल का ड्राफ्ट पेश किया. इस बिल में यह प्रावधान किया गया है कि दो से अधिक बच्चे वाले दंपतियों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकेगी. साथ ही नौकरी कर रहे वो लोग जिनके दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें तमाम सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा.