सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे' (Radhe) रिलीज से महज दो दिन दूर है. 13 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म के गाने और ट्रेलर रिलीज के बाद अब फिल्म का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. वीडियो में सलमान, प्रभु देवा(Prabhu Deva), दिशा पाटनी (Disha Paatni) और रणदीप हुड्डा(Randeep Hooda) राधे के किरदार के बारे में अपनी राय देते नजर आ रहे हैं. सलमान कहते हैं, 'राधे कम बात करता है, लेकिन जो बोलता है सही बोलता है. वहीं हुड्डा इसे स्ट्रॉन्ग जबकि प्रभु इस केरेक्टर को लवेबल और सिंपल बता रहे हैं