सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से फेमस हुई मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा (Haarshali malhotra) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं. हर्षाली ने स्कूल न जाने का दुख शायराना अंदाज में बयां किया है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- पहले जाते थे स्कूल तो आता था मजा, अब नहीं जा पाते तो मिल रही सजा. पहले आता था सब समझ, अब है कम आता, कब खुलेगा स्कूल भगवान ही है जानता. हर्षाली के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.