चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) ने देश के कई राज्यों में तबाही मचाई है. इसके असर से फिल्म इंडस्ट्री भी नहीं बच पाई है. चक्रवात के चलते कई फिल्मी हस्तियों के घरों को नुकसान हुआ, तो वहीं कई फिल्म और टीवी सीरियल्स के सेट भी तबाह हो गए. अब ताउते की वजह से सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' के सेट्स को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है.
खबरों की मानें तो फिल्म के मेकर्स ने गोरेगांव सीआरपीए ग्राउंड में दुबई के बाज़ार का सेट लग रखा था, जिसे तूफान की वजह से नुकसान पहुंचा है. महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगने से पहले सलमान वहां 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे थे.