फिल्म 'छिछोरे' ने हाल ही में निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड 2020 में फेवरेट बॉलीवुड मूवी का अवॉर्ड जीता है. प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने फिल्म 'छिछोरे' को मिले अवॉर्ड को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेडिकेट किया है. ट्विटर पोस्ट पर साजिद नाडियावाला ने लिखा , 'सुशांत सिंह राजपूत को यह अवॉर्ड डेडिकेट किया जा रहा है. हम आपको प्यार करते हैं रॉकस्टार. नितेश तिवारी, श्रद्धा कपूर और फिल्म की टीम को बधाई। छिछोरे के लिए फेवरेट बॉलीवुड फिल्म का अवॉर्ड पाकर हम गर्व महसूस कर रहे हैं.'