बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) की फिल्म साइना(Saina) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को क्रिटिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है. कोरोना के बढ़ते केस का असर साइना की कमाई पर पड़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक साइना ने पहले दिन 25 लाख का बिजनेस किया था. दूसरे दिन भी फिल्म कुछ खास काम नहीं कर पाई है. खबरों के मुताबि दूसरे दिन फिल्म ने 15 लाख रुपये की कमाई की. हालांकि, वीकेंड पर इस फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद थी लेकिन कोरोना के चलते फिलहाल ये फिल्म कोई कमाल नहीं कर पा रही है.