बॉलीवुड एक्टर सैफ़ अली ख़ान ने 'सीता हरण' पर दिए गए अपने बयान के लिए सार्वजनिक माफ़ी मांगी है. दरअसल, सैफ़ ने फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण के चरित्र का 'मानवीय' पक्ष प्रस्तुत करने को लेकर एक बयान दिया था. लेकिन इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद सैफ़ ने रविवार को खेद जताते हुए कहा कि उनका इरादा लोगों की भावनाएं आहत करने का नहीं था. सैफ ने कहा कि भगवान राम हमेशा सत्य के प्रतीक रहे हैं और मेरे लिए हीरो रहे हैं.