सचिन- सहवाग-रैना-भज्जी... कोरोना के खिलाफ 'प्रकाश पर्व' में सब एक साथ

Updated : Apr 06, 2020 08:26
|
Editorji News Desk

कोरोना के खिलाफ प्रकाश पर्व को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटरों का भी भरपूर साथ मिला... 5 अप्रैल की रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए पीएम मोदी के दीप जलाओ अभियान को मास्टर ब्लास्टर  सचिन तेंदुलकर ने पूरे परिवार के साथ मिलकर सार्थक बनाया तो विस्फोट बल्लेबाज़ रहे वीरेंद्र सहवाग ने अकेले में दीया जलाकर. टर्बनेटर हरभजन सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ दीया जलाते दिखे तो कोरोना के खिलाफ दीप जलाओ अभियान में सुरेश रैना का भी कुछ ऐसा ही अंदाज दिखा... इन सभी खिलाड़ियों का मकसद अपने रौशन दिये के जरिए उन सभी लोगों का हौसला बढ़ाना था, जो कोरोना से जंग में फ्रंट वॉरियर बन लड़ रहे हैं.

हरभजन सिंहHarbhajan singhसचिन तेंदुलकरVirender Sehwagसुरेश रैनावीरेंद्र सहवाग

Recommended For You