टीवी शो 'साथ निभाना साथिया 2' के लॉन्च होने के बाद गोपी बहू और अहम जी को लेकर चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि देवोलिना भट्टाचार्जी और मोहम्मद नाजिम ये शो छोड़ने जा रहे हैं. देवोलीना और मोहम्मद नाजिम के शो छोड़ने के साथ-साथ इस शो में उनके आखिरी एपिसोड को लेकर भी खबरें आ रही हैं. स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो शो के ये दोनों मेन एक्टर्स धारावाहिक से बाहर होने जा रहे हैं. इससे पहले कोकिलाबेन भी शो छोड़ने की खबरों को कंफर्म कर चुकी हैं.