दुनिया में सबसे पहले कोरोना टीका लाने का दावा करने वाले रूस ने अब कोरोना की तीसरी वैक्सीन का भी ऐलान कर दिया है. रूस के PM मिखाइल मिशुस्टिन ने बकायदा इसका ऐलान सरकारी टीवी पर किया. इस तीसरे टीके का नाम कोविवैक है. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि रूस कोरोना वायरस के खिलाफ तीन टीके इस्तेमाल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. उन्होंने बताया कि कि मार्च से तीसरे टीके को भी देशवासियों को लगाया जाएगा. कोविवैक का उत्पादन चुमाकोव स्थित सरकारी कंपनी कर रही है. हालांकि इस वैक्सीन के अंतिम चरण का क्लिनिकल परीक्षण मार्च में 3000 लोगों पर किया जाएगा. इसे 60 साल से कम उम्र के लोगों को देने की सिफारिश की गई है.