1 दिसंबर 2020 से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानी RTGS के नियम में बदलाव हो जाएगा. अब ग्राहक इस सुविधा का इस्तेमाल 24 घंटे कर सकेंगे. इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. मौजूदा नियमों के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़ कर महीने के सभी वर्किंग डे पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक RTGS की मदद से फंड ट्रांसफर किया जा सकता है.