BJP MLC टुन्ना पांडेय (Tunna Pandey) के बयान ने एक बार फिर बिहार की गठबंधन सरकार में मतभेद को उजागर किया है. टुन्ना के बयान से नाराज जेडीयू MLC उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) से शिकायत की है. उन्होंने ट्वीट किया कि यह बयान आप तक भी पहुंच ही रहा होगा संजय जायसवाल जी. ऐसा बयान अगर किसी जेडीयू के नेता (JDU leader) ने बीजेपी या उसके किसी नेता के बारे में दिया होता तो.....अबतक.........!
बता दें कि टुन्ना पांडे ने जहां RJD के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत को साजिश बता दिया. वहीं विधानसभा चुनाव में तेजस्वी की जीत की बात कहते हुए नीतीश कुमार के सीएम बनने को सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कह डाला.