बिहार विधानसभा में जमकर बवाल, विपक्ष के कई विधायक स्ट्रेचर पर भेजे गए अस्पताल

Updated : Mar 23, 2021 19:26
|
Editorji News Desk

मंगलवार को बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ, पुलिसवाले विधायकों को खींच कर बाहर निकालते और यहां तक कि पीटते हुए भी दिखे. विपक्ष की महिला विधायकों के साथ भी मारपीट और धक्कामुक्की की खबरें हैं. RJD समेत विपक्षी दलों ने कहा है कि करीबन 12 से 15 विधायकों को चोट आई है, इनमें कुछ महिला विधायक भी हैं. चोटिल RJD विधायक सतीश दास को स्ट्रेचर पर अस्पताल भेजा गया, CPI विधायक सत्येन्द्र यादव और RJD विधायक रीतलाल यादव भी घायल हुए हैं. कई विधायकों ने कहा है कि पुलिस वालों ने उन्हें बुरी करह से पीटा. 

दरअसल पूरा हंगामा 'बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021' को लेकर है, जिसमें राज्य पुलिस को बिना वारंट के गिरफ्तारी और पुलिस हिरासत में मौत के मामले पर भी सख्त सजा नहीं जैसे प्रावधान शामिल हैं. विपक्ष ने इसका विरोध करते हुए चर्चा की मांग की, बकौल विपक्षी नेता उन्हें अपना पक्ष रखने का कोई मौका नहीं दिया गया तेजस्वी यादव को भी सिर्फ 3 मिनट मिला. जिसके बाद उन्होंने विरोध में विधानसभा अध्यक्ष को घेर लिया. वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्षी नेताओं ने खूब हंगामा किया और विधानसभा अध्यक्ष को बंधक बना लिया, जिसके बाद पुलिस और फोर्स को बुलाया गया. 

 

BIHAR VIDHAN SABHABiharRuckus

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या