Big Boss 14 का खिताब अपने नाम करने वाली रुबीना दिलैक ने एक बड़ी बता कही है. दिलैक ने कहा कि उन्होंने राखी सावंत को माफ कर दिया है. बता दें कि BB14 के दौरान रुबीना के पति अभिनव के साथ राखी Flirt करती दिखी थीं. इसी बात को लेकर राखी और रुबीना के बीच काफी तकरार होती थी. एक इंटरव्यू में रुबीना ने कहा, 'राखी ने big boss में मेरे साथ जो भी किया, जो कहा मैं उसे भूल गई हूं. ये शो मेरे लिए एक सफर की तरह था. जैसे हम सफर खत्म होने के बाद कोई बोझ या negativity लेकर नहीं चलते, ऐसे ही मेरे मन में भी किसी के लिए कुछ बुरा नहीं है.'