IPL 2020 के लिए टीमों का यूएई के लिए कूच करना शुरू हो गया है. 20 अगस्त की शाम को राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब यूएई के लिए प्रस्थान करेंगी. ये तीनों टीमें चार्टेड फ्लाइट से ये सफर तय करेंगी और यूएई पहुंचने वाली आईपीएल की पहली 3 टीम होगी. किग्स इलेवन पंजाब के सीईओ सतीश मेनन ने बताया कि टीम में फिलहाल सब ठीक है. जैसे ही हम यूएई पहुंचेंगे प्रोटोकॉल के मुताबिक 6 दिन के लिए क्वारंटीन होंगे. विदेशी खिलाड़ियों पर उन्होंने कहा कि उनके अगले हफ्ते तक जुड़ने की संभावना है. बता दें कि धोनी की CSK 21 अगस्त को चेन्नई से यूएई के लिए उड़ान भरेगी.