Royal Enfield की इन बाइक्स में शॉर्ट सर्किट का खतरा, कंपनी वापस मंगवा रही है डिफेक्टिव 2.37 लाख मोटरसाइकल

Updated : May 19, 2021 20:40
|
Editorji News Desk

Royal Enfield की मशहूर बाइक्स में कुछ तकनीकी खराबी सामने आई हैं. रूटीन इंटर्नल टेस्टिंग के दौरान बाइक्स के इग्निशन कॉइल में कुछ खामियां देखने को मिली हैं, जिससे मिसफायरिंग की समस्या हो रही है. इसके चलते इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट का डर है. रॉयल एनफील्ड की पेरेंट कंपनी आयशर मोटर्स ने इस तकनीकी खामी के चलते 236,966 बाइक्स को रिकॉल करने यानी वापस मंगवाने की घोषणा की है. इस रिकॉल में कंपनी की मशहूर बाइक Classic 350, Meteor और सबसे सस्ती मॉडल Bullet शामिल है.

Recall वाली ये वो बाइक्स हैं जिनका प्रॉडक्शन दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच किया गया है. हालांकि कंपनी का कहना है कि इस दौरान बनाए गए सभी मोटरसाइकिलों में जिफ्क्ट नहीं है लेकिन कुछ मॉडल्स में खामी जरूर देखी जा सकती है. कंपनी इन बाइक्स की निशुल्क जांच करेगी और उनमें जरूरी मरम्मत और बदलाव किए जाएंगे. 


Meteor 350Classic 350BulletRoyal Enfield

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!