भारत में Royal Enfield का जलवा बरकरार है. इस देसी कंपनी ने क्रूजर और एडवेंचर बाइक सेगमेंट में मार्केट पर अपना कब्जा कर रखा है. आलम ये है कि 250cc से लेकर 500cc बाइक सेगमेंट 95 फीसदी मार्किट पर सिर्फ रॉयल एनफील्ड का राज है. यानी डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की सबसे ज्यादा बाइक्स रॉयल एनफील्ड की बिकती हैं और इनमें सबसे ज्यादा बिक्री Royal Enfield Classic 350 की होती है. Royal Enfield ने इस साल अप्रैल से लेकर नवंबर तक 251cc से 500cc बाइक सेगमेंट की 3,11,388 यूनिट बेचीं, जो कि इस सेगमेंट के बाइक का करीब 95 फीसदी मार्केट शेयर है.