Royal Enfield अपने व्हीकल लाइन की प्राइस अपडेट कर रही है. कंपनी ने अपनी बेस्ट सेलिंग तीन बाइक की कीमतें बढ़ा दी हैं. Royal Enfield Himalayan, Interceptor 650 और Continental GT 650 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में इजाफा किया गया है.
दाम बढ़ने के बाद अब Royal Enfield Himalayan की शुरुआती कीमत 1,91,401 रुपए हो गई है.
Royal Enfield Interceptor 650 बाइक खरीदने के लिए अब आपको 2,66,755 रुपए खर्च करने होंगे.
Royal Enfield Continental GT 650 बाइक की रेंज अब 2,90,401 रुपये से 3,03,544 रुपये के बीच हो गयी है
इसके अलावा Royal Enfield ने क्लासिक 350 और बुलेट 350 के दाम भी बढ़ाए हैं.