देसी ऑटोमोबील कंपनी Royal Enfield के लिए मार्च का महीना कमाई के लिहाज से धमाकेदार रहा. कंपनी ने बताया कि मार्च 2021 में उसकी बिक्री 84 फीसदी बढ़ी है. कंपनी ने कहा कि उसने मार्च में 66,058 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल मार्च में Royal Enfield ने सिर्फ 35,814 मोटरसाइकिल ही बेची थीं. Royal Enfield के मुताबिक Classic 350 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है.
मार्च 2021 में रॉयल एनफील्ड की घरेलू बिक्री 60,173 यूनिट्स रही, जबकि कंपनी ने 5,885 यूनिट्स एक्सपोर्ट की. हालांकि अगर पूरे फाइनेंशियल ईयर के हिसाब से देखें तो 2020-21 में कंपनी की सेल थोड़ी कम हुई है, जाहिर है कोरोना का असर है. कंपनी के मुताबिक 2019-20 में 6,95,959 यूनिट्स की बिक्री की गई थी जबकि 2020-21 में 6,12,350 यूनिट्स ही बिकी जो 12% कम है. हालांकि इसे दूसरी कंपनियों से कंपेयर करें तो कोरोना काल में ये आंकड़े बहुत अच्छे हैं.