वनडे में सुपर ओवर पर रॉस टेलर ने बयां किया अपना रुख

Updated : Jun 26, 2020 12:44
|
Editorji News Desk

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ रॉस टेलर वनडे में सुपर ओवर को सही नहीं मानते. हालांकि, उन्होंने टी20 फॉर्मेट में इसे सही ठहराया है. टेलर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘मैं एकदिवसीय मैचों में सुपर ओवर को लेकर अब भी दुविधा में हूं. मुझे लगता है कि एकदिवसीय मैच लंबे समय तक खेला जाता है और मुझे टाई मैच को टाई के रूप में ही खत्म करने में कोई दिक्कत नहीं है. टेलर ने कहा कि टी20 में मैच आगे जारी रखना सही है जैसे कि फुटबाल या दूसरे खेलों में होता है ताकि विजेता का फैसला किया जा सके लेकिन मुझे नहीं लगता कि एकदिवसीय मैचों में सुपर ओवर जरूरी है. 

सुपर ओवररॉस टेलरSuper OverRoss Taylor

Recommended For You