टेस्ट क्रिकेट में रॉस टेलर न्यूज़ीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ स्टीफन फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. टेलर को ये कामयाबी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में मिली. इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर टेलर ने 44 रन बनाए, जिसके दम पर वो फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे. टेलर के नाम अब 46.58 की औसत से 7174 रन दर्ज हैं वहीं फ्लेमिंग ने 40.06 की औसत से 7172 रन बनाए थे.