न्यूजीलैंड टीम के सबसे अनुभवी क्रिकेटर रॉस टेलर ने वर्ल्ड क्रिकेट के सीने पर एक अनोखा शतक जड़ा है. कमाल की बात ये है कि इस शतक को जड़ने वाले वो इकलौते क्रिकेटर हैं. दरअसल, वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच... रॉस टेलर के टेस्ट करियर का 100वां मैच है. टेस्ट क्रिकेट में 100वां मैच खेल रहे टेलर वनडे और टी20 में भी 100 मैच का सफर तय कर चुके हैं. मतलब ये कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेल चुके हैं और ये कीर्तिमान बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. टेलर ने इस उपलब्धि को हासिल करने की खुशी अपने बच्चों के साथ मैदान पर उतरकर बयां की.