जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की फिल्म 'रूही' (Roohi) की कमाई की रफ्तार कायम है. 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी. फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक हफ्ते में इसके 17.50 करोड़ की कमाई करने का अनुमान जताया है. इसे कोरोना काल में अच्छा कलेक्शन माना जा रहा है. इस हफ्ते Box Office पर फिल्म का कलेक्शन कुछ ऐसा रहा-
11 मार्च (गुरुवार)- ₹3.06 करोड़
12 मार्च (शुक्रवार)-₹2.25 करोड़
13 मार्च (शनिवार)-₹3.42 करोड़
14 मार्च (रविवार)- ₹3.85 करोड़
15 मार्च (सोमवार)- ₹1.35 करोड़
16 मार्च (मंगलवार)-₹1.26 करोड़
17 मार्च (बुधवार) -₹1.22 करोड़
कुल= ₹16.41 करोड़
इस हफ्ते रूही का नेट कलेक्शन ₹16.41 करोड़ रहा.