11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की फिल्म 'रूही' ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, वीकेंड के बाद हफ्ते की शुरुआत में, फिल्म के कलेक्शंस में गिरावट आई है. 'रूही' पर सभी की नजर टिकी थी और फिल्म ने निराश भी नहीं किया. Box Office पर फिल्म का क्लैक्शन कुछ ऐसा रहा-
11 मार्च (गुरुवार)- ₹3.06 करोड़
12 मार्च (शुक्रवार)-₹2.25 करोड़
13 मार्च (शनिवार)-₹3.42 करोड़
14 मार्च (रविवार)- ₹3.85 करोड़
15 मार्च (सोमवार)- ₹1.35 करोड़
कुल= ₹13.93 करोड़
4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में रूही का नेट कलेक्शन ₹13.93 करोड़ रहा.