मेसी की टीम से भिड़ेगी 'रोहित शर्मा' की टीम, मैड्रिड में मुकाबला !

Updated : Mar 01, 2020 09:07
|
Editorji News Desk

रोहित शर्मा क्रिकेट के जितने धाकड़ खिलाड़ी हैं... उतने ही जबरदस्त फैन वो दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल के हैं... ऐसे में रोहित जा पहुंचे हैं मैड्रिड... जहां ला लीगा में बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है... इस धमाकेदार मैच में टीम इंडिया के हिटमैन रियाल मैड्रिड को सपोर्ट करेंगे... जिसके वो अपने स्कूली दिनों से ही गजब के फैन रहे हैं... घर में लगातार मिली 2 हार के बाद रियाल के लिए मेसी जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी बार्सिलोना पर जीत जरूरी है... और ऐसे में अगर रोहित खुद स्टेडियम में मौजूद रहेंगे... तो भई बढ़े हौसले के साथ रियाल मैड्रिड की बल्ले-बल्ले होती दिख सकती है... आखिर वो बार्सिलोना को हराकर टेबल में टॉप पर जो आ जाएगी...

मेसीLionel MessiRohit SharmaLa Ligaरोहित शर्माला लीगा

Recommended For You