बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर के मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने एक खास मुकाम अपने नाम कर लिया. दरअसल, इंदौर टेस्ट रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर का 350वां इंटरनेशनल मैच है. भारत के लिए 350 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रोहित 9वें भारतीय हैं. रोहित ने अब तक 218 वनडे, 101 T20 खेले हैं और 31वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं.