कहते हैं जो टेस्ट में बेस्ट वो हर फॉर्मेट में बेस्ट. साउथ अफ्रीका से घरेलू टेस्ट में रोहित शर्मा अपना बेस्ट बखूबी देते दिख रहे हैं. भारत में खेले टेस्ट की लगातार छठी इनिंग में रोहित ने 50 प्लस स्कोर बनाया है, जो कि बतौर टेस्ट ओपनर उनका पहला 50 प्लस स्कोर है. रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वाइजैग टेस्ट में छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया. भारत में खेले टेस्ट में ऐसा करने वाले द्रविड़ के बाद ऐसा करने वाले रोहित दूसरे जबकि वर्ल्ड क्रिकेट के चौथे बल्लेबाज़ हैं.