भारतीय क्रिकेट में धोनी का फ्यूचर 2019 वर्ल्ड कप के बाद से ही सवालों के घेरे में है. ये सवाल जब टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा तक पहुंचा तो उन्होंने सीधे लहजें में कह दिया कि इस बारे में उन्हें कोई आइडिया नहीं है. बल्कि इसका जवाब खुद धोनी ही दे सकते हैं. हरभजन सिंह ने हालांकि रोहित के मुकाबले इस पर छंटी धुंध को थोड़ा क्लियर करने की कोशिश की है. भज्जी के मुताबिक धोनी टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं. उन्होंने कहा कि जितना वो जानते हैं अब धोनी भारत के लिए कभी नहीं खेल सकेंगे. धोनी आईपीएल की पीली जर्सी में तो खेलेंगे पर टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में शायद अब कभी नहीं.