रोहित शर्मा ने अपने 100वें T20I में मचाया 'गदर'

Updated : Nov 08, 2019 08:33
|
Editorji News Desk

राजकोट में रोहित शर्मा के बल्ले से गदर देखने को मिला. उन्होंने ऐसा धमाल मचाया कि उनका 100 T20 इंटरनेशनल मैच और भी खास बन गया. इस मैच में रोहित ने 2 मामलों में विराट कोहली की बराबरी की और एक में धोनी को पीछे छोड़ दिया. राजकोट में रोहित के बनाए 85 रन T20 में उनका 22वां अर्धशतक और बतौर कप्तान छठा अर्धशतक था. और, इन दोनों ही सूरतों में उन्होंने कोहली की बराबरी की. रोहित ने इस मैच में धोनी के बतौर कप्तान T20 इंटरनेशनल में जमाए सर्वाधिक 34 छक्के का रिकॉर्ड भी तोड़ा. यही नहीं उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर चौथी बार 100 से ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जो कि T20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड है.

राजकोट T20Hitmanभारत बनाम बांग्लादेशINDvsBANरोहित शर्मा100th T20IRohit SharmaRajkot T20

Recommended For You