रोहित शर्मा ने राजकोट के मैदान पर उतरते ही जमाया 'शतक'!

Updated : Nov 07, 2019 19:15
|
Editorji News Desk

बांग्लादेश के खिलाफ राजकोट T20 के लिए मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने शानदार सैंकड़ा जड़ दिया. इस शतक को जमाने वाले वो पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं. दरअसल, राजकोट में खेला जा रहा T20 मुकाबला रोहित के करियर का 100वां T20 इंटरनेशनल मुकाबला है. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वो वर्ल्ड क्रिकेट के तीसरे खिलाड़ी हैं. रोहित से पहले पाकिस्तान के शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 111 जबकि भारत की महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने 100 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं.

INDvsBAN100th T20IRajkot T20भारत बनाम बांग्लादेशराजकोट T20रोहित शर्मा

Recommended For You