लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने फाइटबैक कर वापसी की उम्मीद जगाई है. इसमें नंबर तीन बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का अहम रोल रहा है. तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित (Rohit sharma) ने पुजारा की अहमियत याद दिलाई.
रोहित ने कहा कि टीम मीटिंग में कभी पुजारा की फॉर्म पर बात नहीं हुई. पुजारा की फॉर्म बाहर से गई थी, वो मानसिक तौर पर बिल्कुल फॉर्म में थे. टीम इंडिया ने कभी उनकी बल्लेबाजी पर बातचीत नहीं की. रोहित शर्मा ने कहा कि लोगों की याददाश्त शायद थोड़ी कमजोर है. हमें ये सोचने की जरूरत है कि पुजारा ने टीम इंडिया के लिए बीते सालों में क्या-क्या किया है.
दरअसल, पिछले ढाई सालों से टेस्ट स्पेशलिस्ट पुजारा का बल्ला शांत रहा है. टीम के संकटमोचक की भूमिका निभाते आ रहे पुजारा मौजूदा सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर पाए थे.