चेतेश्वर पुजारा ने अपनी बेटी अदिति का जन्मदिन भारतीय खिलाड़ियों और उनकी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और हार्दिक पांड्या के बच्चे भी अदिति को बर्थडे विश करने पहुंचे. रोहित की बेटी समायरा ने अदिति को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रोहित की बेटी समायरा हाथ में माइक लिए अदिति को जन्मदिन की बधाई देती हुई नजर आ रही हैं. समायरा काफी क्यूट तरीके से पुजारा की बेटी को बर्थडे विश कर रही हैं. आप भी देखिए ये क्यूट बर्थडे विश.