टीम इंडिया (Team India) के तीनों फॉर्मेट के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की कुर्सी खतरे में है. ये दावा किया गया है टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में.इसके मुताबिक बीसीसीआई अब अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान की थ्योरी पर काम कर रहा है. जिसका मतलब ये है कि कोहली से टेस्ट को छोड़कर टी-20 और वनडे की कप्तानी ली जा सकती है. हालांकि इसके पीछे एक अहम वजह उनकी बल्लेबाजी पर कप्तानी के प्रभाव को भी माना जा रहा है.
ये भी देखें: T-20 World Cup: धोनी को मेंटॉर बनाए जाने से खुश हैं कपिल देव लेकिन उठाया ये सवाल...
गौरतलब है कि वे पिछले 2 साल से न तो वनडे और न ही टेस्ट में शतक जड़ पाए हैं. हालांकि, उनके बल्ले से उपयोगी पारियां जरूर निकली हैं. लिहाजा, व्हाइट बॉल क्रिकेट की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दी जा सकती है. रोहित 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुके हैं और टी-20 की कप्तानी में भी वे अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. बहरहाल, उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड टी-20 के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी का रास्ता भी साफ हो सकता है.