नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह रीसेंटली एक मैरिज पार्टी अटेंड करते नजर आए जहां दोनों ने खूब मस्ती की. शादी में बिगबॉस विनर विंदु दारा सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने शादी से दो वीडियो शेयर किए जिसमें नेहा कक्कड़ गाना गाती नजर आ रही हैं वहीं रोहनप्रीत डांस कर रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा कक्कड़ मौजूदा समय में इंडियन आइडल के 12वें सीजन में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं.