केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. एक बार फिर से मोदी सरकार ने गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया करवाने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई और जून महीने में लाभार्थियों को 5 किलो अनाज फ्री में मुहैया कराया जाएगा. देश के 80 करोड़ लोगों को इसका फायदा होगा. इसके लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे. बता दें केंद्र सरकार ने पिछले साल भी कोरोना की लड़ाई से निपटने के दौरान गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया करवाया था.