हाथरस में हुए लाठीचार्ज और किसान बिल के विरोध में सोमवार को RLD ने मथुरा में एक महापंचायत की. इस महापंचायत में जयंत चौधरी के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, अकाली दल के पूर्व सांसद जगमीत सिंह बरार, इंडियन नेशनल लोक दल INLD के नेता अभय सिंह चौटाला समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस दौरान RLD उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों से योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का अह्वान करते हुए आंदोलन का ऐलान किया, साथ ही 17 अक्टूबर को बुलंदशहर महापंचायत में पहुंचने की अपील करी. जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए हमारा संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा.