टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत के टैलेंट की तारीफ की है और उसे खतरनाक बताया है. शमी ने कहा कि रिषभ में गजब का टैलेंट है. ये मैं इसलिए नहीं कह रहा कि वो मेरे दोस्त हैं. बस कॉन्फि़डेंस की बात है. जिस दिन वो कॉन्फिडेंस उन्हें हासिल हुआ वो सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ साबित होंगे. शमी ने पंत को लेकर अपनी राय इरफान पठान से इंस्टाग्राम लाइव में दी.