तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं. ताज़ा मामले में अदाकारा ऋचा चड्ढा ने एक ट्विट करके चुटकी ली है. ट्वीट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- टंकी फुल करवाई. #LutGaye . ट्वीट में उन्होंने सलमान ख़ान और एश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना- 'लुट गए हम तेरी मोहब्बत में' पोस्ट किया है. बता दें कि मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के पार चली गई हैं.