एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) बेबाक अंदाज में हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं. हाल ही में ऋचा ने महाकुंभ में शाही स्नान को लेकर एक ट्वीट किया है. ऋचा ने हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शाही स्नान के लिए हजारों लोगों की भीड़ एक साथ देखने को मिल रही है. वीडियो पर कमेंट करते हुए ऋचा ने लिखा,'सबसे ज्यादा फैलाने वाला इवेंट.' ऋचा के इस ट्वीट पर जहां कुछ लोग उनका साथ दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस पर ऋचा पर निशाना भी साध रहे हैं.