स्विच ऑन और ऑफ होगा आपका ATM कार्ड, RBI का बैंकों को नया फरमान

Updated : Jan 16, 2020 10:33
|
Editorji News Desk

बैकिंग फ्रॉड से बचने के लिए रिजर्व बैंक ने नए सुधार किए हैं. जिसके मुताबिक आप खुद ही कार्ड को स्विच ऑन और स्विच ऑफ कर सकेंगे.इसके बाद आपको कस्‍टमर केयर में कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप खुद भी इसे बंद कर सकेंगे. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों और कार्ड जारी करने वाली अन्य कंपनियों से ग्राहकों को उनके डेबिट या क्रेडिट कार्ड स्वयं से बंद करने और उसे खोलने की सुविधा देने को कहा है. ग्राहकों को इस तरह का विकल्प मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम मशीन जैसे माध्यमों से मिल सकता है. रिजर्व बैंक ने कहा है कि यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होनी चाहिए. इस तरह का विकल्प ग्राहकों को मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग एटीएम मशीन और ‘वॉयस रिस्पांस’समेत किसी भी तरह से अपनाने की सुविधा होनी चाहिए. बैंक ने इसे 16 मार्च से लागू करने को कहा है.  

RBIcredit cardआरबीआईATMDebit card

Recommended For You