रिपब्लिक डे के मौके पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूब जाता है. कपड़ों से लेकर रेस्टोरेंट्स के खाने तक में ट्राई कलर नज़र आने लगता है. अगर आप भी रिपब्लिक डे पर ऑफिस जाने वाली हैं तो ये स्टाइल्स आपके बहुत काम आएंगे.
आप ट्राई कलर सूट कैरी कर सकती हैं. कढ़ाई वाली सफ़ेद कुर्ती, धानी रंग की चूड़ीदार पैजामी और केसरिया रंग का गोल्डन जरी वाला दुपट्टा ये रिपब्लिक डे पर पहनने के लिए एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.
इस रिपब्लिक डे अगर आप ट्राई कलर से हट कर कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो आप वाइट साड़ी विथ रेड बॉर्डर पहन सकती हैं. ये कॉम्बिनेशन बहुत ही एलिगेंट लुक देता है.
अगर आपको अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कोई गुरेज़ नहीं है तो आप स्पेगेटी ब्लाउज के साथ सिंपल रेड साड़ी पहन सकती हैं. ये ना सिर्फ आपको गर्लिश लुक देगा बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट भी क्रिएट करेगा.
सिंपल ऑफ वाइट साड़ी और दो रंगों के बॉर्डर. ये कॉम्बिनेशन किसी की भी नज़र आपकी और आकर्षित कर सकता है. एलिगेंस और ग्रेस से भरा आपका ये लुक खूब तारीफें बटोरेगा.
अगर आप प्लेन वाइट साड़ी पहनने का प्लान कर रहीं हैं तो चिकनकारी एक बहुत अच्छा विकल्प है. ये कभी आउट ऑफ़ फैशन नहीं होता. प्लेन रेड ब्लाउज के साथ ये साड़ी आप पर खूब फबेगी.