अच्छी खबर ! अगले दो दिनों में गर्मी से मिलेगी राहत

Updated : Jun 03, 2019 08:07
|
Editorji News Desk
पूरे उत्तर भारत में गर्मी से लोग बेहाल हैं, झुलसाने वाली तेज धूप से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. लेकिन अब एक अच्छी खबर है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम के हालात बदल सकते हैं और लोगों को राहत मिल सकती है. विभाग के मुताबिक देश के उत्तरी भागों में निचले स्तर पर तेज हवाओं के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पर हीटवेव कम होने की संभावना है. देश के बड़े हिस्से में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी हो रही है. राजस्थान में गर्मी की हालत यह है कि वहां तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया.
मौसमविभागगर्मीतापमानउत्तर भारतभारतराजस्थानभीषणगर्मी

Recommended For You