सानिया मिर्जा को राहत, बेटे इजहान को वीजा देना पर विचार कर रही ब्रिटिश सरकार

Updated : May 22, 2021 17:19
|
Editorji News Desk

दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (sania mirza) के दो साल के बेटे इजहान मिर्जा (Izhaan mirza) मलिक के वीजा (Visa) पर ब्रिटिश सरकार विचार (under consideration) कर रही है. दरअसल सानिया को महीनेभर के लिए ब्रिटेन की यात्रा करनी है, मगर उन्‍होंने साफ साफ कह दिया है कि वह अपने बेटे को छोड़कर यात्रा नहीं करेगी. इसके बाद खेल मंत्रालय ने सानिया मिर्जा के बेटे के वीजा अनुरोध के लिए ब्रिटेन सरकार से संपर्क किया था. इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर के अनुसार इसके एक दिन बाद ब्रिटिश हाई कमिशन के प्रवक्‍ता ने जानकारी दी कि यह मामला विचाराधीन है. दरअसल देश में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते खतरे को देखते हुए ब्रिटेन की सरकार ने भारत को ट्रेवल की रेड लिस्‍ट में रख दिया था. वहीं बुधवार को खेल मंत्रालय ने सानिया के बेटे और उनकी केयरटेकर के वीजा के लिए विदेश मंत्रालय से हस्‍तक्षेप करने की मांग की थी. बता दें कि टोक्‍यो ओलिंपिक से पहले उम्‍मीद की जा रही है कि सानिया इंग्‍लैंड में ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट खेलेंगी.

Sania MirzaBritish governmentVisa

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video