अमेरिकी टेक्नॉलजी फर्म क्वालकॉम के साथ मिलकर रिलायंस Jio ने अमेरिका में अपनी 5G टेक्नॉलजी का सफल परीक्षण किया है. Jio की 5G टेक्नॉलजी पूरी तरह स्वदेशी होगी. Jio ने स्वदेशी 5G RAN यानी Radio Access Network तैयार किया है जो अल्ट्रा हाई स्पीड आउटपुट देने के लिए परफेक्ट है.
रिलायंस jio के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओमान ने क्वालकॉम इवेंट मे कहा कि क्वालकॉम और रिलायंस की सब्सिडियरी कंपनी रेडिसिस के साथ मिलकर हम 5G तकनीक पर काम कर रहे हैं ताकि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सके. ऐसा होने पर आने वाले दिनों में भारत में यूजर्स 1Gbps तक की स्पीड का लुत्फ उठा पाएंगे.