Reliance Jio ने लॉन्च किया All in one प्लान

Updated : Oct 21, 2019 23:40
|
Editorji News Desk

फेस्टिव सीज़न में Reliance Jio ने तीन नए अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किए है. कंपनी ने इसका नाम All in one रखा है. इन तीनों नए प्लान्स के साथ आपको ज्यादा डेटा और नॉन जियो कॉलिंग करने की सुविधा भी मिलेगी. हालांकि यह पहले की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं होगी. इस पैक में आप महीने भर के लिए 1000 मिनट ही नॉन जियो यूजर्स को कॉल कर सकेंगे. हाल ही में कंपनी ने IUC का हवाला दे कर Non Jio यूजर्स पर कॉलिंग के लिए पैसे लेने का ऐलान किया था. इसके लिए कंपनी ने कुछ IUC Top Ups भी लॉन्च किए थे. लेकिन अब कंपनी ने इसे सिंपल करते हुए तीन नए प्लान में लॉन्च किया है।

Reliance Jio

Recommended For You