Reliance Jio ने अपने सबसे सस्ते दो प्रीपेड पैक्स को बंद कर दिया है. जियो ने अपने 19 रुपये और 52 रुपये वाले प्रीपेड पैक्स को विड्रॉ किया है. अब जियो के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 98 रुपये हो गई है. इस प्लान को सब्सक्राइब कराने पर 28 दिन की वैलिडिटी और रोज 2जीबी डेटा मिलता है. यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सस्ते रिचार्ज को इसलिए खत्म कर रही ताकि उसे ऐवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी ARPU का नुकसान न हो. हालांकि एयरटेल वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 35 रुपये में मिलता है.